नई दिल्ली: भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को सभी बैंक सिर्फ अपने ग्राहकों को सेवाएं देंगे और दूसरे बैंकों के ग्राहक पुराने 500 और 1,000 के नोट को नहीं बदलवा सकेंगे. हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी बैंक से नोट बदलवाने की छूट होगी.
आईबीए के चेयरमैन राजीव ऋषि ने संवाददाताओं से कहा, ‘इन सभी दिनों हमारे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि हम उनका काम नहीं कर सके. ऐसे में कई शाखाओं में हमारे मौजूदा ग्राहकों का काम अटका हुआ है. आईबीए में हमने तय किया है कि शनिवार को सिर्फ विशिष्ट रूप से अपने ग्राहकों के



